व्हाट्सएप्प ब्रॉडकास्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
आज के डिजिटल युग मे व्हाट्सएप्प एक अहम भूमिका निभा रहा है हर रोज़ व्हाट्सएप्प में करोड़ो अरबों मैसेज फॉरवर्ड होते रहते है।
मैसेज को एक फ़ोन से दूसरे फोन में भेजने और प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है लेकिन मैसेज को फॉरवर्ड करते समय बहुत से लोग मैसेजो की पुष्टि नही करते और अनजाने में हज़ारो फ़र्ज़ी मैसेज वायरल हो जाते है जिसके कारण व्हाट्सएप्प प्रयोग करने वाले लोग परेशान हो जाते है इसलिए व्हाट्सएप्प ने एक नया अपडेट किया अब एक बार मे सिर्फ 5 लोगो को ही मैसेज फॉरवर्ड किया जा सकता है।
व्हाट्सएप्प के नए नियम के अनुसार अब एक बार मे सिर्फ 5 लोगो, 5 ग्रुप में ही मैसेज फॉरवर्ड कर सकते है अगर हमे ज्यादा लोगो या ग्रुप में मैसेज फॉरवर्ड करना हो तो उसके लिए ब्रॉडकास्ट लिस्ट या व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर मैसेज फॉरवर्ड करने का ऑप्शन है....
व्हाट्सएप्प ग्रुप (Whatsapp Group)
व्हाट्सएप्प में एक ग्रुप पर 256 लोगो को जोड़ा जा सकता है और उसमे सभी 256 लोग मैसेज कर सकते है जो पूरे ग्रुप को डिलीवर होते है। व्हाट्सएप्प ग्रुप में भेजने वाले और मैसेज पढ़ने वालों को भी आसानी से देखा जा सकता है। हम चाहे तो मैसेज भेजने में सेटिंग से only admin कर सकते है जिसमें एडमिन के अलावा कोई भी मैसेज नही कर सकता।
ब्रॉडकास्ट लिस्ट (Broadcast List)
व्हाट्सएप्प में एक ब्रॉडकास्ट लिस्ट में भी 256 लोगो को जोड़ा जा सकता है जिसमे केवल वही मैसेज कर सकता है जिसने वो लिस्ट बनाई है। लिस्ट के बाकी लोगो को ये पता नही चलता कि एडमिन ने वो मैसेज किस किसको भेजा है लेकिन ब्रॉडकास्ट लिस्ट में मैसेज फॉरवर्ड करने पर सिर्फ उनको ही डिलीवर होंगे जिन्होंने आपका नम्बर सेव किया होगा।
अगर आपने ब्रॉडकास्ट लिस्ट में 100 लोगो को जोड़ा है और उस लिस्ट में कोई मैसेज फॉरवर्ड किया है तो उन 100 लोगो मे से मैसेज सिर्फ उनको ही डिलीवर होगा जिनके पास आपका नम्बर सेव होगा। अगर उसमे से 70 लोगो के पास आपका नम्बर सेव नही है तो उन तक आपका मैसेज नही पहुँचेगा। इसलिए ब्रॉडकास्ट में भेजे गए मैसेज सभी तक नही पहुँच पाते है।
2 Comments
Thanks
ReplyDeleteYes it's true
ReplyDeleteThankyou for your comment